केटर वेयर हाउस का हुआ शुभारंभ
लुसाका/जांबिया । विदेश में हुआ भारतीयों द्वारा निर्मित केटर वेयर हाउस का शुभारंभ । वेयरहाउस का शुभारंभ संस्था के मैनेजर सौरभ गुप्ता ने भगवान श्री गणेश जी व माता लक्ष्मी जी को धूप दीप नैवेद्य अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों की परम्परा है कि कोई भी नया कार्य शुभारंभ करने से पहले अपने इस्ट देवताओं की विधि पूर्वक पूजन करना चाहिए और अपने धर्म एवं समाज के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए । वहीं पर संस्था की डारेक्टर आयुषी

मलानी ने आये हुए सभी सम्मानित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कर्म ही पूजा है हम सभी मानव को बस कर्म ही करना चाहिए फल की इच्छा जागृत ही नहीं होने देना चाहिए बाकी फल तो ईश्वर ख़ुद देख रहा है वो आपके कर्म के अनुसार देगा। वही पर वेयर हाउस की देखभाल की जिम्मेदारी जय प्रकाश तिवारी को दी गई। इस अवसर पर पंडित श्रीकांत शर्मा, जगदीश चंद्रा, वर्था टेंबो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
