भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

काम करने वाले किसी पहचान के मोहताज नहीं होते – मोहम्मद शरीफ

0 11

गाजियाबाद । काम करने वाले किसी पहचान के मोहताज नहीं होते वह स्वयं ही एक दिन पहचान बन जाते हैं। उक्त बाते मानव उत्थान वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शरीफ ने उपस्थित सदस्य और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा होती है । संस्था हमेशा जनहित के कार्यों को करती चली आ रही है ।ज्ञात हो कि मानव उत्थान वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में अंकुर विहार डीएलएफ क्षेत्र में संस्था की बैठक संपन्न हुई। समाजसेवी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिए गए साथ ही सभी सदस्य और पदाधिकारियों को पहचान पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- धनवंती जगत, राष्ट्रीय सचिव- अब्दुल कादिर, नीरज देवी- पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, अबरार अहमद, कुमार शिवम देवल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सलमा- जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ सहित क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More