भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को चिन्हित करें – जिलाधिकारी 

0 12

जौनपुर (सू0वि) बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोचन जलालपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूता-मोजा तथा पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया साथ ही अध्यापकों द्वारा स्वयं के संसाधनों से क्रय किए गए 08 प्रोजेक्टर वितरित किये गये, जिससे बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षित किया जाएगा। विधायक केराकत ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कोई भी बच्चा शिक्षा पाने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को चिन्हित कर स्कूल में उनका नामांकन कराये। जिलाधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाए जाने तथा 06 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन स्कूल में कराए जाने का निर्देश दिया गया साथ ही विकास खंड स्तर पर न्याय पंचायत स्तर पर भी स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर चयनित 84 उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन में जनपद जौनपुर के 16 विद्यालय का चयन किया गया है चयनित 16 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एवं प्रदेश स्तर पर चयनित जनपद के पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को लेकर अध्यापकों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा ’’स्कूल चलो अभियान’’ पर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम धीरे धीरे एक भव्य रैली में परिवर्तित हो गया।
कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More