भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बालिका सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम 01 से 31 जुलाई तक का रोस्टर

0 9

जौनपुर (सू0वि) जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि बालिका सुरक्षा जागरुकता पर माह जुलाई 2019 में अभियान चलाये जायेंगे। जिसमें स्कूल की छात्राओं/महिलाओं को सुरक्षा सम्बन्धी जागरुकता प्रदान किये जाने के निमित्त जुलाई अभियान प्रत्येक विकास खण्ड में चलाया जायेगा। उक्त कार्यक्रम 01 से 31 जुलाई 2019 तक चलाया जायेगा। जिसमें 01 जुलाई 2019 को 11 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक जौनपुर सदर के टी0डी0 इण्टर कालेज में आत्मरक्षा, बाल अधिकार/सुरक्षा/कानून की जानकारी दिया जायेगा तथा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत किट वितरण किया जायेगा। इसमें कालेज के प्रधानचार्य इसके नोडल होंगे एवं पुरुष/महिला पुलिस अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सी0एम0ओ0 द्वारा चिन्हित स्थानीय चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित प्रतिनिधि, जूडो कराटे एवं ताइक्वाडो, हेतु प्रशिक्षक, एक सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, सूचना विभाग, महिला शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन 181, नीरज शर्मा बाल सुरक्षा सलाहाकार यूनिसेफ होंगे। इसीप्रकार 02 जुलाई को पब्लिक इण्टर कालेज केराकत में, 03 जुलाई को ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन, 04 जुलाई को गणेश राय इण्टर कालेज डोभी में, 05 जुलाई को सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज बदलापुर में, 06 जुलाई को राजकीय बालिका इण्टर कालेज जफराबाद में, 08 जुलाई को गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर, 09 जुलाई को राजकीय बालिका इण्टर कालेज जौनपुर, 10 जुलाई को सुखराम मेमोरियल बालिका इण्टर कालेज बगथरी मुफ्तीगंज, 11 जुलाई को इन्दु बालिका इण्टर कालेज शाहपुर सिकरारा, 12 जुलाई को ग्रामोदय इण्टर कालेज गौराबादशाहपुर, 15 जुलाई को राष्ट्रीय इण्टर कालेज जमुहाई ब्लाक करंजाकला, 16 जुलाई को बालिका हिन्दु इण्टर कालेज मुंगराबादशाहपुर में, 17 जुलाई को स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मडि़याहॅू में, 18 जुलाई को विपिन कुमार पाण्डेय इण्टर कालेज सवांसा ब्लाक महराजगंज, 19 जुलाई को होरिल राव इण्टर कालेज कुंवरपुर ब्लाक मछलीशहर में, 20 जुलाई स्व0 रामकिशोर स्मृति कन्या इण्टर कालेज बेलापार ब्लाक बक्शा, 22 जुलाई को गिरिजा शंकर बालिका इण्टर कालेज आदमपुर निगोह ब्लाक बरसठी में, 23 जुलाई को कुटीर चक्के इण्टर कालेज जौनपुर, 24 जुलाई को रामजानकी दिनकर बालिका इण्टर कालेज जमालापुर ब्लाक रामपुर में, 25 जुलाई को बी0एन0बी0 इण्टर कालेज मडि़याहॅू ब्लाक रामनगर, 26 जुलाई को बालिका इण्टर कालेज शाहगंज, 27 जुलाई को ब्रजेश इण्टर कालेज गुलालपुर ब्लाक खुटहन में, 29 जुलाई स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कन्या इण्टर कालेज सूरापुर ब्लाक सुईथाकला में, 30 जुलाई को सरोज विद्याशंकर कन्या इण्टर कालेज बालवरगंज ब्लाक सुजानगंज एवं 31 जुलाई 2019 को सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली ब्लाक शाहगंज में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जायेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More