रमजान त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । थाना मुंगरा बादशाहपुर मे रमजान त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें मुख्य रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी मछली शहर विजय सिंह बैठक में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश वहां


उपस्थित नगर पालिका ईओ को जरूरी निर्देश दिए । बैठक में उपस्थित सभासद दीपक मोदनवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी भी मीटिंग में कभी भी विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ उपस्थित नहीं होते । सदर रियाज ने बिजली पानी और सफाई को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए उपस्थित नगर पालिका ईओ को अवगत कराया । इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, सभासद आजम राइन, सभासद कल्लू सोनी, सभासद गियासुद्दीन, समाजसेवी विश्वामित्र उमरवैश्य, व नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।
