74- मछली शहर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज ने किया नामांकन


जौनपुर । ( सू.वि.) लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 04 तथा 74- मछली शहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 02 प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। 73 -जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार निर्दलीय ,नौशाद निर्दलीय, विशोक नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी तथा बृजेश कुमार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से आज अपना नामांकन दाखिल किया। 74 -मछली शहर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बी पी सरोज तथा रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से बृजेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
