भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

छुट्टा पशु रोडवेज परिसर मे मरने और कई दिन बीत जाने से से फैला दुर्गंध, यात्री हुए परेशान

0 21

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । जहां सरकार की सफाई को लेकर बहुत बड़ी पहल है स्वच्छ भारत मिशन जैसे बड़े-बड़े अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही है वहीं मुंगरा बादशाहपुर रोडवेज परिसर के अंदर करीब 3 दिन पहले छुट्टा पशु मरा हुआ पड़ा है जिसमें कीड़े भी लग गए हैं और दुर्गंध इतना अधिक है कि यात्री बस पकड़ने के लिए रोडवेज परिसर के अंदर नहीं जा रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार परिवहन प्रशासन का कहना है कि मरे हुए पशुओं को उठाने कार्य नगर पालिका परिषद का है जबकि नगर पालिका परिषद का कहना है यह कार्य परिवहन प्रशासन का है अब सवाल यह उठता है कि इसका सही जिम्मेदार कौन है यदि वाकई पालिका प्रशासन का यह कार्य है तो यह स्वच्छ भारत मिशन अभियान को बहुत बड़ी चुनौती नगर पालिका प्रशासन दे रही है! जबकि रोडवेज परिसर के ठीक सामने थाना मुंगरा बादशाहपुर और ठीक बगल शॉपिंग माल भी स्थित है, अब देखना यह है कि कब तक मरा हुआ पशु रोडवेज परिसर के अंदर पड़ा रहता है,

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More