शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण यंत्र है- बसपा विधायक डा. सुषमा पटेल
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । आज मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम सराय रुस्तम मे स्थित के. डी पब्लिक स्कूल में छात्रों के विदाई समारोह के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र की बसपा विधायक डॉ सुषमा पटेल व विशिष्ट अतिथि बसपा नेता शैलेंद्र साहू के विद्यालय आगमन पर स्कूल के छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । इसके बाद विधायक द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया । बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थिति लोगों का मन



मोह लिया । लोगों को संबोधित करती हुई विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के बच्चों और अभिभावकों को कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण यंत्र है । अनुछेद 51 /1 मे प्रत्येक बच्चों का शिक्षा प्राप्त करने का मूल अधिकार है और प्रत्येक माता पिता की जिम्मेदारी होती है वह अपने बच्चों को शिक्षित करें क्योंकि शिक्षा न तो जन्मजात पाई जाती है और न ही छीन कर । शिक्षा अपने मेहनत से मिलती है । वक्तव्य की आखिरी लाइन में समस्त क्षेत्र/ ग्राम वासियों को धन्यवाद देते हुए विधायक ने कहा कि इस विद्यालय के लिए जो भी आवश्यकताएं होंगी उसे मैं हर संभव प्रयास करूंगी । विशिष्ट अतिथि बसपा नेता शैलेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा से ही विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं । बिना शिक्षा के मानव पशु समान होता है । साथ ही हमें गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए। विद्यालय की प्रबंधक वंदना देवी और प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र को स्मृति चिन्ह के रूप में विधायक डॉ. सुषमा पटेल को भेट किया गया। इस अवसर पर बसपा ब्लॉक महासचिव सत्यप्रकाश उर्फ़ गुड्डू, भारतीय सहारा पत्रकार वीरेंद्र कुमार, पत्रकार विक्की गुप्ता, बसपा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष के पी यादव, ग्राम प्रधान मल्लू, वीरेंद्र बिंद बसपा, अविनाश गौतम, व विद्यालय स्टॉप- अमित कुमार गुप्ता, अशोक कुमार यादव, सतीश कुमार शर्मा, संजीव कुमार, रेखा गुप्ता, सविता मौर्य, गुंजन, आरती, व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
