भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपहरण की गयी किशोरी सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता स्कार्पियो वाहन सहित गिरफ्तार

0 14

जौनपुर । पुलिस अधीक्षक जौनपुर आशीष तिवारी द्वारा थाना मुँगरा बादशाहपुर में पंजीकृत मु.अ.सं 118/19 धारा 363 भा.द.वि. में अपह्रता को थाने से 50 कदम की दुरी पर स्कार्पियो सवार बदमाशो को तत्काल गिरफ्तार करने व अपह्रता को सकुशल बरामद किये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह को आदेशित करते हुए कि अपह्रता व बदमाशो को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाईल नम्बरो को सर्विलांस पर लगवाया गया तथा बरामदगी हेतु जनपद को थानो को एलर्ट किया गया व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह द्वारा थाना मुँगरा बादशाहपुर पर दोटीम बनाकर अपह्रता की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये। जिस पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा थाना मुँगरा बादशाहपुर पर प्र.नि. अनिल कुमार सिंह व अतिरिक्त प्र.नि. श्री श्यामदास वर्मा के साथ दो टीम बनाई गयी तथा स्वयं भी अपह्रता की बरामदगी व पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए दिनांक 2.4.19 को सुबह 08 बजे भरही नहर के पास से अभियुक्त नफीस उर्फ मच्छर पुत्र इकबाल अंसारी नि. मधुपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से अपह्रता को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त से पूँछ ताँछ पर बताया कि उसका अपह्रता से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम सम्बन्ध है और शादी करना चाहते थे किन्तु घर वालो द्वारा शादी नहीं मानने पर दोनो के द्वारा भागने की योजना बनाई गयी कि जिसमें अपह्रता ने कहा कि दि. 28.3.19 को सुबह के समय जब व कूड़ा फेकने निकलेगी तो वह गाड़ी की व्यवस्था कर आयेगा और वह उसके साथ चली जायेगी। किन्तु अभियुक्त गाड़ी का इन्तेजाम नहीं कर पाया। पुनः पूर्व नियोजित तरीके से दि. 1.4.19 को जब सुबह 4.45 बजे जब अपह्रता कूड़ा फेकने आयी तो अभियुक्त वहीं गाड़ी लेकर खड़ा था और अपह्रता उस गाड़ी में जाकर अपने से बैठ गयी । उसे बैठता देखकर उसकी दादी चिल्लाना शुरू कर दी तो अभियुक्त वहां से गाड़ी से भाग गये। भागने के बाद अजय हरिजन पुत्र दयाशंकर नि.सरजी कलाँ के यहाँ 1 बजे दिन तक रहे उसके बाद वहाँ से कुँवरपुर थाना क्षेत्र पवाँरा अपने नानी के यहाँ चले गये। दि. 2.4.18 को सुबह कहीं और भागने के फिराक में थे कि पुलिस अधीक्षक जौनपुर व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, जौनपुर के कुशल नेतृत्व व पुलिसिंग से 08.00 बजे भरही नहर के पास से बरामद कर लिया गया है। प्रकरण के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त- नफीस उर्फ मच्छर पुत्र इकबाल अंसारी नि. मधुपुर थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर ।
बरामदगी- स्कार्पियो गाड़ी जो अपहरण में प्रयुक्त की गयी थी MH38-1457 ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्र.नि. श्री अनिल कुमार सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2. निरीक्षक श्री श्यामदास वर्मा।
3. उ.नि. श्री नन्द किशोर शुक्ला।
4. हे.का. इन्द्रदेव सिंह,हे.का. कमालुद्दीन, का. अमित सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More