अज्ञात अधेड़ की मौत
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था कराई गई है वहीं पर एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई । अधेड़ की मौत किस वजह से हुई खबर लिखे जाने तक इसका पता नही चल सका था । राहगीरों , यात्रियों को और ऐसे असहाय लोगों को उन्हें रात्रि में विश्राम करने के लिए एक बड़ी व्यवस्था सरकार ने किया और यह व्यवस्था कहीं न कहीं मुंगरा बादशाहपुर में चुनौती दे रहा है ? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 4 दिन से मुंगरा बादशाहपुर में यह व्यक्ति घूम टहल करके अपनी जीविका चला रहा था किसी को भी यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह व्यक्ति कहां का रहने वाला है और मात्र नगर पालिका से 100 मीटर की दूरी पर अर्ध रात्रि में वहां के स्थानीय लोगों के बताने के हिसाब से इसकी मृत्यु हो गई । सुबह ग्राम प्रधान की जानकारी के द्वारा यह पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हुई है जिसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा है । प्रधान के द्वारा हंड्रेड नंबर और पुलिस को तहरीर देकर पुलिस बुलाई गई जहां पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करेगी । अब सवाल यह उठता है कि जहां पर ऐसे राहगीर और असहाय लोगों के लिए सरकार एक फंड बनाकर रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था करती है तो फिर इस तरीके के हादसे कैसे हो जाते हैं कैसे असहाय और गरीबों की मृत्यु हो जाती है ।
रामकुमार जायसवाल की रिपोर्ट
