पुलिस की सक्रियता से जिले के कई चोरियों का हुआ पर्दाफाश
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । पूरे जौनपुर जिले में कई शहरों कई गांव में चोरियों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते रातों रात गिरोह को धर दबोचा । पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मछली शहर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना मुंगरा बादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ,थाना मछली शहर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम को बड़ी सफलता मिली है, कल रात लगभग 2:30 मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के गोविंद दास पुर नेशनल

हाईवे पर सीमेंट ईट फैक्टरी के पास चोरों का गिरोह पकड़ा गया गिरोह में कुल 5 लोग शामिल थे जिनके पास से स्वर्ण निर्मित तीन मंगलसूत्र एक स्वर्ण निर्मित सिगड़ी एक जोड़ा टप्स एक नाक की कील 3 जोड़ा पायल चांदी हाफ करधन , 6 दत्त कारतूस 32 बोर 2 अगस्त चाकू एक आदत घड़ी जो टाइटन की है और सोना चांदी तोलने वाला तराजू बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम करिया सोनकर पुत्र मोती सोनकर निवासी रामनगर मानसरा लाइन बाजार ,रानू उर्फ सद्दाम पुत्र जलील निवासी परा हित मछली शहर ,अरुण खरवार पुत्र गोरख खरवार निवासी विक्रमगंज रोहतास बिहार, बादल खरवार पुत्र भगवती खरवार निवासी बिक्रमगंज रोहतास बिहार ,जितेंद्र खरवार पुत्र सूरज खरवार निवासी विक्रमगंज रोहतास बिहार के हैं । भारतीय सहारा समाचार टीम की बातचीत में सी ओ मछली शहर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त गण के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले अलग-अलग क्षेत्रों में दर्ज हैं और यह अभियुक्त दिन में कपड़ों की फेरी का कार्य करके घरों को चिन्हित करते थे कि किस घर में कब और कैसे अंजाम देना है और बताया कि पूर्व में भी थाना मुंगरा बादशाहपुरमें 6 मुकदमा थाना मछली शहर में दो मुकदमा और थाना चंदवक में एक मुकदमा दर्ज है जिसमें अधिकांश धाराएं 457 380 411 दर्ज है । गिरफ्तारी करने वाली टीम सी ओ मछली शहर विजय सिंह, थाना प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर शशिभूषण राय, थाना प्रभारी मछली शहर अनिल कुमार सिंह ,हेड कांस्टेबल मोहम्मद आलम, हेड कांस्टेबल रामकिशन यादव ,कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल विमल द्विवेदी, हेड कांस्टेबल फूल चंद्र मिश्रा रहे ।
