शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ खाक
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर विकास खंड के अंतर्गत मोहल्ला गजराज गंज के पटेल बस्ती में मंगल चौरसिया के मकान में दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई, फायर ब्रिगेड को फोन किया गया किंतु 1 घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ग्रामीणों के सहयोग से डेढ़ घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया । समाचार की टीम के बातचीत में वहां

उपस्थित लोगों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, पीड़ित मंगल चौरसिया ने बताया कि वह हार्डवेयर का कार्य करते हैं जिसके लिए जरूरी सामान व उपकरण जैसे ग्लास, एलमुनियम पट्टी ,डनलप स्पंच, आदि सामान जलकर खाक हो गया, सामान की कीमत लगभग 30 से 35 हजार बताया ।
