54 लाख रू0 कीमती हिरोइन(मादक पदार्थ) के साथ 01 हिरोइन तस्कर गिरफ्तार 01 स्कूटी बरामद
मऊ । थाना दक्षिणटोला व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बख्तावरगंज पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 01 स्कूटी सवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मो0शाहिद की स्कूटी कीे सीट के नीचे डिग्गी में लगभग 54 लाख रुपये कीमती 540 ग्राम हिरोइन (मादक पदार्थ) बरामद हुआ।
इस सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मो0 शाहिद निवासी रजदेपुर नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
बरामदगी-
1. लगभग 54 लाख रुपये कीमती 540 ग्राम हिरोइन।
2. एक्टिवा स्कूटी (यूपी 61 एए 6575)।
