भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पौधरोपण के साथ ही हरे पेड़ों को कटने से बचाएं-हरित पुरुष

0 11

शिवगढ ,प्रतापगढ़ । पर्यावरण सेना के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मान्धाता परिसर में हरित एवं स्वच्छ अस्पताल की अवधारणा से अशोक और नीम के पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि पेड़ो के बिना धरती पर जीवन का कल्पना नहीं को सकती।पेड़ो से हमें प्राणवायु मिलती है जिससे हम जीवित रहते हैं।पेड़ों से ही हमारा

पर्यावरण स्वच्छ और सन्तुलित रहता है।अपने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु हमें पौधरोपण के साथ ही हरे पेड़ों को कटने से बचाना होगा।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संदीप ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो पेड़ों से दोस्ती करो और प्रकृति के अनुकूल जीवन जियें। हरित पर्यावरण के निर्माण में पौधरोपण कर अपना योगदान दें।पर्यावरण सेना के प्रयासों से सीखते हुए ऐसे प्रयासों में हम तन, मन और धन से सहयोग करें तभी हमारी पीढियां सुरक्षित रहेंगी।
इस मौके पर अमित कुमार,राकेश तिवारी, नमन कुमार तिवारी, संतलाल और बीपीएम दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More