पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी विक्की उर्फ लम्बू उर्फ मो0 अली गिरफ्तार,एक रायफल, जीवित व खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद
सम्भल । थाना बनियाठेर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर पुलिस कार्यवाही के उपरांत जंगल ग्राम जयसिंह थैंरेसा से पुरस्कार घोषित अपराधी विक्की उर्फ लम्बू उर्फ मो0 अली को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक रायफल 315 बोर, दो खोखा व 10 जीवित कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुढ़फतेहगढ़ एवं बनियाठेर पर चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट, पशु क्रूरता अधि0 आदि के 08 अभियोग पंजीकृत हैं तथा थाना कुढफतेहगढ़ के धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट एवं मु0अ0सं0 110/18 धारा 3/5/8 सी0एस0 एक्ट व 11 पशु कू्ररता अधि0 के अभियोगों में चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना बनियाठेर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विक्की उर्फ लम्बू उर्फ मो0 अली निवासी मो0 जारई गेट गोलागंज कस्बा व थाना चंदौसी जनपद सम्भल ।
बरामदगी
1-एक मोटर साइकिल
2-एक रायफल 315 बोर, दो खोखा व 10 जीवित कारतूस
