15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
चन्दौली । थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चहनिया चैराहे से पुरस्कार घोषित अपराधी उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना बलुआ के मु0अ0सं0 242/18 धारा (1) उ0प्र0 गैगेस्टर ऐक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 15,000 रूपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. उपेन्द्र यादव निवासी कनेरी थाना सादात जनपद गाजीपुर
