भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
सिडनी । टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली की 61 रनों की तेजतर्रार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान पर खेला गया तीसरा टी-20 6 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच 28 रन, एलेक्स केरी 27 रन और मार्कस स्टोइनिस की 25 रनों की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी थी। धवन तो इस दौरान अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने 22 गेंदों में दो छक्के और 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
