भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हर स्तर से लाचार विकलांगों की होगी मदद- विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल

0 18

मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक के अंतर्गत एक गांव फत्तूपुर कला पोस्ट रामनगर तहसील मछली शहर जिला जौनपुर, मे आज क्षेत्र की विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल ग्राम फत्तूपुर कला में पहुंचकर गरीब लाचार विकलांग बच्चों और महिलाओं का

जाना हाल और सुनी उनकी समस्याएं । तत्कालीन कार्यवाही करते हुए जिला अधिकारी से बात कर पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का आश्वासन । इस मौके पर मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्साधिकारी डॉक्टर राम विजय सिंह भी मौजूद रहे । उक्त गांव में निरंतर 15 वर्षों से पीड़ित रहा यह परिवार । कभी भी न स्वास्थ्य विभाग न तो सरकार और न ही कोई राजनैतिक दल कभी ध्यान दिया । क्षेत्र की विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल के पहुंचने पर गांव वालों में बीमारी से निराकरण के लिए एक नई किरण जागी है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More