यातायात सुरक्षा नियमों को लेकर क्षेत्राधिकारी मछली शहर ने बच्चों को किया जागरूक
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । आज मुंगरा बादशाहपुर के सिटी पब्लिक स्कूल में यातायात माह जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला रहे । उन्होंने बच्चों को यातायात के सारे नियमों

को बताते हुए बच्चों को आदत में लाने के लिए प्रेरित किया साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी बच्चों के माध्यम से संदेश भेजने का कार्य किया । क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट के टू व्हीलर फोर व्हीलर ना चलाएं । इस मौके पर मुंगरा बादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय अनमोल जीवन के महत्व के बारे में बताया । इसी क्रम में सिटी पब्लिक स्कूल

के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता हास्य वक्ता और संवेदना के साथ यातायात के नियमों के प्रति बच्चों को जागृत करने का कार्य किया और कहा कि हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग हमें पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने अनमोल जीवन के सुरक्षा के लिए और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए । स्कूल के बच्चों द्वारा यातायात सुरक्षा पर पेंटिंग के माध्यम से कई संदेश भी दिए । पेंटिंग में हिस्सा लेने वाले बच्चों को क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । पुरस्कृत होने वाले बच्चों मे आयुषी तिवारी, रितिका गुप्ता, स्नेहिल यादव ,निशांत दुबे मुख्य रूप से रहे ।
