दिल्ली के सुप्रीयांक ने श्री लंका में मचाई धूम,बधाइयों का लगा ताता
दिल्ली। पिछले दिनों श्री लंका में हुए चार दिवसीय साउथ ऐशियन गेम्स 2018-19 में कबड्डी में भारत का नाम रोशन किया सुप्रीयांक छिब्बर ने । गौरतलब है कि कबड्डी खिलाड़ी सुप्रीयांक छिब्बर दिल्ली सिविल लाइन इलाके के निवासी हैं जो कि साफ्ट बाल में भी नेशनल स्तर तक खेल चुके है और कबड्डी के प्रेक्टिस के दौरान 25 किलो वजन कम किये।भारत को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले 17वर्षीय सुप्रीयांक छिब्बर को उनके सिविल लाइन स्थिति निवास पर राष्ट्रीय

लोक समता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ने सुप्रीयांक छिब्बर को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सराहना की। इस अवसर पर उनके अलावा रणबीर कुमार सिंह दिल्ली प्रदेश महासचिव, राशि निजवान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, संतोष तोमर दिल्ली प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा, मनोज छिब्बर सुप्रीयांक के पिता, कबिता छिब्बर माता, संजय छिब्बर, बिजेंद्र त्यागी वशिष्ठ, कपिल शर्मा आर डब्लू ऐ अध्यक्ष, अंजली शुक्ला, तनबीर खान अधिवक्ता,पुनीत बिनय अधिवक्ता, पुष्पा छिब्बर, चैतन्य छिब्बर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सुप्रीयांक छिब्बर ने गोल्ड मैडल दिलाने में जो भूमिका निभाई है वो काबिले तारीफ है।दिल्ली प्रदेश महासचिव का पदभार संभालने वाले समाज सेवी रणबीर कुमार सिंह ने कहा यदि हमारी सरकारें इस दिशा में प्रयास करें तो एक नहीं अनेकों सुप्रीयांक निकल जायेगे।
