भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भरत मिलाप की तैयारियों को लेकर प्रभारी निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर ने की बैठक

0 12

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । आज थाना मुंगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर के परिसर में प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय भरत मिलाप रोशनी कमेटी के सभी दलों के पदाधिकारियों को और सभी चौकी के पदाधिकारियों को बुलाकर जानी उनकी समस्या और मेले को लेकर किया चर्चा । भरत मिलाप को लेकर क्या समस्याएं हैं मेले में इस पर सभी रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों ने किया बातचीत । कई सारी समस्याएं गिनाई जैसे बिजली को लेकर के खंबे को लेकर तार को लेकर सड़क को लेकर और बिजली शाम 6:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक निर्बाध बनी रहे ऐसी तमाम

समस्याओं पर रोशनी कमेटी और चौकी समिति के पदाधिकारियों ने किया बातचीत । इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी जे एन सचान ,क्षेत्राधिकारी अधिकारी अवधेश शुक्ला, इस्पेक्टर वर्मा जी ,कांस्टेबल अमित सिंह, इंद्रदेव सिंह विमल द्विवेदी ,सब इंस्पेक्टर अजय सिंह और हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी के अध्यक्ष राजीव केसरी, लव कुश दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता उनके सहयोगी रंजीत गुप्ता गुप्ता राम दल से संतोष कुमार मिश्रा भरत दल से राजीव गुप्ता काका दीपू मोदनवाल सभासद शंकर दल से आलोक कुमार गुप्ता सिटी पब्लिक स्कूल और चौकियों से आए हुए सभी पदाधिकारी मौजूद रहे सब की समस्याओं को उपजिलाधिकारी ने बड़ी गंभीरता से सुना और उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले 25 और 26 तारीख को होने वाले भरत मिलाप के पहले सारी व्यवस्थाएं सही हो जाएंगी बिजली की व्यवस्था में जो भी कुछ कमियां हैं उन्हें दूर कर ली जाएंगी बिजली के लिए उन्होंने तत्काल एक्सईएन महोदय से भी बातचीत किया इसके अलावा एक्सीइएन पीडब्ल्यूडी से भी बात किया कहा कि जो खड्डे युक्त हैं उनको पैचिंग कर दिए जाएं ऐसी तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई कार्यक्रम का संचालन प्रखर समाजसेवी विश्वामित्र कर रहे थे । इस मौके पर समाजसेवी राम कुमार जयसवाल भी मौजूद रहे ।

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More