ब्रेकिंग न्यूज,लाइन मैन की मौत पर मुँगराबादशाहपुर मे जमकर हुआ बवाल,पुलिस ने बल का प्रयोग करके भीड़ को हटाया,कई थाँनो की पुलिस मौके पर
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । कल विजली के पोल पर बिजली कार्य करने के दौरान प्राइवेट लाइनमैन राजेंद्र प्रसाद बिंद उर्फ रामू(25) पुत्र राम जियावन बिंद निवासी ग्राम भैरोपुर पोस्ट मुंगरा बादशाहपुर को करंट लगने से मौत हो गयी थी । डेड बाडी पोस्टमार्टम के लिए गई थी । जैसे ही डेड बाडी मुँगराबादशाहपुर पहुंची परिजनों ने लाश को थाँना के सामने रखकर चक्का जाम

शुरू कर दिया । मौके पर भारी मात्रा मे पुलिस बल पहुंच गई । खबर लिखे जाने तक कई थांने की पुलिस मौके पर पहुंचकर बल का प्रयोग करके भीड़ को बड़ी मशक्कत से हटा पायी । सुजानगंज,पवाँरा सहित तमाम क्षेत्रों की पुलिस मौके पर जमी हुई है । शाम 6.30 से 7.30 तक जाम लगा रहा । जाम मे भारी मात्रा मे महिलाएं व बच्चे शामिल थे । परिजनों को पुलिस गाड़ी मे भरकर उनके घर भेजवा रही थी । पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर भी मौके पर पहुंच गए है ।
