पुलिस कार्यवाही में 06 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व 80 हजार रू0 नगद बरामद
हापुड । थाना बहादुरगढ़ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मोहम्मदपुर की पुलिया के पास से पुलिस कार्यवाही के दौरान रंगदारी वसूलने आये 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 तमंचें 315 बोर, 06 जीवित, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 तमंचें 12 बोर, 02 जीवित कारतूस 12 बोर व रंगदारी के 80 हजार रू0 नगद व 03 मोटरसाईकिलें बरामद हुई।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पलवाड़ा के ग्राम प्रधान श्री शाबुद्दीन व श्री वसीम से 05 लाख रू0 की रंगदारी फोन से मांगी थी, मोहम्मदपुर की पुलिया के

पास श्री वसीम से रंगदारी के 80 हजार रू0 प्राप्त किये थे कि पकड़ लिये गये।
उल्लेखनीय है कि उक्त रंगदारी मांगने के सम्बन्ध मे ंथाना बहादुरगढ़ पर मु0अ0सं0 187/2018 धारा 386/506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त इमरान के विरूद्व चोरी, लूट, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के 10 व अन्य अभियुक्तों के विरूद्व आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
इस सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. इमरान निवासी कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
2. जरीफ निवासी कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
3. राजेन्द्र निवासी कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
4. जीशान निवासी निवासी कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
5. दिलशाद निवासी कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
6. अहसान निवासी कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।
बरामदगी
1. 04 तमंचें 315 बोर, 06 जीवित, 02 खोखा कारतूस 315 बोर
2. 02 तमंचें 12 बोर, 02 जीवित कारतूस 12 बोर
3. रंगदारी के 80 हजार रू0 नगद
4. 03 मोटरसाईकिलें
