शोक व्यक्त करने पत्रकार के घर पहुंची बसपा विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । पत्रकार विक्की गुप्ता के पिता स्वर्गीय विजय कुमार के मृत्यु जो बीमारी चलते इलाज के दौरान 21/09/2018 को वाराणसी मे हो गई थी । उनके मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने बसपा विधायक डॉक्टर सुषमा पटेल आज दोपहर 2:00 बजे पत्रकार

विक्की गुप्ता के आवास पर पहुंची, और उनके परिवार के लोगों को ढांढस बांधते हुए दो मिनट मौन रहकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । इस दुःख की घड़ी में बसपा नेता शैलेंद्र साहू, शेषमणि पटेल, वीरेंद्र बिंद आदि मौजूद थे । इसके बाद ग्राम सभा कमालपुर स्थित गुलाब साहू के पिता स्वर्गीय कन्हैया लाल साहू जिन का स्वर्गवास 20/09 /2018 को हुआ था वहां पर भी शोक संवेदना व्यक्त किया ।
वीरेंद्र कुमार भारतीय सहारा
