भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

इंस्पेक्टर मुँगराबादशाहपुर की नई पहल ,कमालुद्दीन ( दीवान) को जन शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

0 9

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । अब थाँना मे शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायत पर पैनी नजर होगी । फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को बार – बार थांने के चक्कर नही लगाना पड़ेगा । ज्ञात हो कि मुँगराबादशाहपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक शशी भूषण राय ने पदभार ग्रहण करते ही फरियादियों के लिए एक

नई पहल की शुरुआत की है है । उन्होंने दीवान कमालुद्दीन को जन शिकायत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है । भारतीय सहारा संवाददाता वीरेंद्र कुमार से एक मुलाकात के दौरान प्रभारी निरीक्षक शशी भूषण राय ने बताया कि ऐसी व्यवस्था के माध्यम से जनसमस्या का निस्तारण तुरंत होगा । एक तहरीर पर पीड़ित को दोबारा पैरवी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । जन शिकायत अधिकारी के पास एक रजिस्टर होगा जिसमें पीड़ित की तहरीर को दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के उप निरीक्षक को सौंपेंगे और निस्तारण की स्थिति भी रजिस्टर में दर्ज होगी । जन शिकायत अधिकारी के बैठने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य है । मुँगराबादशाहपुर के इंस्पेक्टर द्वारा उठाए गए कदम से जहाँ फरियादियों को न्याय की उम्मीद जगी है वही भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगेगा ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More