भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाषा बदल कर पुलिस ने मुनादी को बनाया बिधि सम्मत , कानून के दायरे में होंगे अपराधियों के सभी मददगार

0 15

रानीगंज, प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ में अपराधियों के साथ उनके परिवार वालों को भी जेल भेजे जाने की पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा व आई जी मोहित अग्रवाल द्वारा कराई गई मुनादी का राजा भइया के बिरोध पर पुलिस ने दिमागी चाल से केवल मुनादी की भाषा “परिवार” शब्द की जगह “मददगार” शब्द बदल कर अब अपराधियों की मदद करने वाले जन प्रतिनिधियों सहित सभी

को कानून के दायरे में ले रखा है जिसमें मददगार के रुप में परिवार के भी लोग फँसेंगे जो बिधि सम्मत होगा। जबकि पूर्व की मुनादी “परिवार” शब्द बिधि सम्मत नहीं था। हालांकि पुलिस नियमों एंव कानूनों से वाकिफ थी किन्तु उसने जनपद में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अपराधियों के परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए उस तरह की मुनादी कराई थी ताकि वह अपने घर के अपराधी को अपराध करने से रोंके क्योंकि हर अपराधी के परिवार का प्रत्येक ब्यक्ति अपने घर के अपराधी की हर गलत गतिविधि से वाकिफ रहता है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More