भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अव्वल घोषित हुई जनपद में जन समस्याओं के निस्तारण में रानीगंज तहसील

0 8

रानीगंज, प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में स्थित रानीगंज तहसील जनसमस्यायों के निस्तारण में जनपद की पांचों तहसील में डिफाल्टर सूची से बाहर रहकर अव्वल घोषित हुई है जो गर्व का विषय है।

बिदित हो कि जिलाधिकारी शम्भु कुमार के कुशल निर्देशन में तथा रानीगंज तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार दूबे के कड़े नेतृत्व में तहसीलदार मनीष कुमार व नायब तहसीलदार बीर पाल सिंह सहित तीनों अधिकारियों द्वारा उठाए गए सख्त कदम से जनसमस्यायों के निस्तारण में रानीगंज तहसील जनपद की पांचों

तहसील में डिफाल्टर सूची से बाहर रहकर अव्वल स्थान हासिल किया है जिसे अधिकारियों के कार्य करने /कराने का जूनून ही कहा जा सकता है। कार्य भार ग्रहण करते ही उपजिलाधिकारी ने मुकदमों की तीव्र गति से सुनवाई के लिए अधिवक्ताओं के साथ तथा जन समस्याओं के निस्तारण की बाबत अपने अधीनस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ बैठकें आयोजित कर रणनीति बनाई तथा लापरवाह कर्मचारियों की नकेल भी कसी जिसके क्रम में उन्होंने ओवर टाइम में भी कार्य किया – कराया। परिणाम स्वरूप जन समस्याओं के निस्तारण में जनपद की पांचों तहसील में डिफाल्टर सूची से बाहर रहकर अव्वल मुकाम हासिल किया जो शासन की मंशा के अनुकूल है। उक्त जानकारी शिकायत बाबू बिकाश सिंह द्वारा नेट से उपलब्ध कराई गई सूची से प्राप्त हुई।

लालजी उपाध्याय की रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More