ब्रेकिंग न्यूज ,दबिश में दिन भर दौड़ती रही क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम
शिवगढ, प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ में डबल मर्डर मामला। वारदात के खुलासे के लिए एसपी देव रंजन वर्मा के निर्देशन में कोहड़ौर इलाके में दबिश में दिन भर दौड़ती रही क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमें। एसटी एफ की अलग टीम मामले के खुलासे के लिए सक्रिय। मिल रहे वारदात से

सम्बंधित क्लू। सर्विलांस के रडार पर संदिग्धों के मोबाईल फोन। सर्विलांस से ट्रेस आउट होगा व्यापारी भाइयों की हत्या का मामला। लापरवाह पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई । एसपी ने दो कांस्टेबल लाल बाबू शुक्ल और रियाज अहमद को लाइन हाजिर कर दिया । सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर जल्द खुलासे का दिया भरोसा। कोहड़ौर थाने से सटे बाजार का मामला।
