चाट दुकानदार के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

शिवगढ, प्रतापगढ । चाट दुकानदार के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी । गोली मारकर बदमाश फरार हो गए । युवक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । घटना लालगंज थाना के बाबूगंज बाजार की है ।
