फिर हुआ रानीगंज पुलिस का एक और धमाका, अबैध असलहे के साथ दो को दबोचा
लालजी उपाध्याय की रिपोर्ट
रानीगंज, प्रतापगढ़ । बीस जुलाई को दोनों पक्षों के बीच जमीनी बिबाद को लेकर तड़तड़ाई थी गोलियां। पुलिस सरगर्मी से कर रही थी अभियुक्तों की तलाश, मुखबिर की सूचना पर दबोच कर भेजा जेल।
उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में नवागत पुलिस अधीक्षक देव रंजन बर्मा द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के बिरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रानीगंज की पुलिस

ने एक और धमाका कर दिया जिसके तहत उसने जानलेवा हमले में नामजद दो अभियुक्तों को अबैध असलहे के साथ दबोच कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर (दुर्गा गंज) निवासी अख्तर व मोमताज के बीच जमीनी बिबाद को लेकर 20 जुलाई को गोलियां तड़तड़ाई थी जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर के मुताबिक एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमले का क्रास केश मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें पुलिस को दोनों पक्षों के अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश थी जिनकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को मिलते ही युवा थानाध्यक्ष रबीन्द्र श्रीवास्तव व बरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह मय दल बल जयरामपुर (दुर्गा गंज) पहुंच कर उक्त दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया जिनकी जामा तलाशी में मोमताज के पास से अबैध असलहा 32 बोर पिस्टल तथा अख्तर के पास से 315 बोर का एक तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। थाने में लिखा – पढ़ी कर उक्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
