भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हमारी सरकार परिवार, जाति व धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास करने में विश्वास रखती है – मुख्यमंत्री

0 26

सहारनपुर । यूपी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर जिले के कैराना लोकसभा उपचुनाव में यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए किसान-नौजवान व महिलाओं की सुरक्षा पर अपना पूरा फोकस रखा, तो वही मुजफ्फरनगर दंगों से लेकर कैराना से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे पर सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।_मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कस्बा अम्बेहटा पीर में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने किसानो के कर्जा माफी व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के साथ-साथ

किसानों के विद्युत कनेक्शनों पर लगी रोक हटाने का जिक्र करते हुए किसानों को लुभाने की जमकर कोशिश की। वही सीएम ने नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर नौजवानों को आकर्षित करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के भी संकेत दिए । योगी ने गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। योगी ने कहा कि विपक्षियों ने एक परिवार का विकास किया, जबकि मोदी ने सबका विकास किया। हमारी सरकार परिवार, जाति व धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास करने में विश्वास रखती हैउन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सफलता हासिल करने के लिए दिवंगत सांसद बाबू हुकम सिंह के प्रयासों का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर ही काम करेगी -उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीबों व दलितों की बेटियों के लिए उठाया गया सबसे बड़ा कदम बताया और कहा कि इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी योगीआदित्यनाथ ने अपने पूरे संबोधन में किसान,नौजवान व दलित का नाम बार बार साधा और कहा कि आप लोग कैराना से मृगांका सिंह को विजयी बनाएं उसके बाद यहां होने वाले विजय समारोह में मैं स्वयं आपके साथ खुशियां बांटने के लिए आऊंगा।
रिपोर्ट-रामखिलाड़ी शर्मा-यूपी हैड

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More