ओबीसी युवा महासभा के तत्वाधान में आज होंगे नगर में विभिन्न कार्यक्रम
छिंदवाड़ा । आज ओबीसी युवा महासभा सामाजिक संगठन के तत्वाधान में लगातार दिन भर आयोजन किए जाएगा । जिसमे की जानकारी देते हुए ओबीसी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष देशराज सूर्यवंशी ने बताया कि आज ओबीसी महासभा के प्रदेश संयोजक दीपक बंदेवार के जन्मदिन के उपलक्ष पर प्रातः 10:00 बजे से वृद्धा आश्रम पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

जावेगा जिसमें की वृद्धजनों का निशुल्क उपचार कर उन्हे निशुल्क दवाइयां का वितरण की जाएगा साथ ही निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन भी किया जाएगा इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानो पर पक्षियों के लिए जलपात्र का वितरण किया जावेगा शाम 4:00 बजे सेन समाज के द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम किया जावेगा इसके पश्चात शाम 5:00 बजे से नगर में अलग अलग जगहों में केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा जो कि ओबीसी समाज के अलग अलग प्रकोष्ठों के तवाधान पर जन्मदिन समारोह मनाएगा यह लगभग रात्रि तक आयोजन जारी रहेगा ।
