मलमास मेले का भव्य शुरुवात विशेष शिवपूजन से होगा
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में 16 मई से मलमास मेले का भव्य शुरुवात विशेष शिवपूजन से होगा। शिवपूजन में जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी और प्रबंध समिति के लोग भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव डॉ समाज शेखर ने बताया कि मलमास मेले के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को दायित्व दिया है। जिसमे सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक को विशेष व्यबस्था के निर्देश दिए है। सड़क, सफाई, शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन आदि के निर्देश दिए सम्बंधित बिभाग को दिए है।

नायब तहसील दार को मजिस्ट्रेट नामित कर सभी आवश्यक व्यवस्था के निर्देश उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए है।
पुजारी भोला नाथ तिवरी के संयोजन में विशेष शिव पूजन होगा। जिसमें बलिया गौरव से अलंकृत जन कवि जय प्रकाश शर्मा द्वारा विशेष शिव स्तुति होगी।
यह मेला 13 मई तक चलेगा। जिसमे प्रत्येक मंगलवार को अपार भीड़ होगी। कार्यकर्ता आई डी में रहेंगे और दुकानदार का आई डी और पता प्रमाण अनिवार्य रूप से जमा कराया जायेगा। डीएम ने पुलिस और प्रबंध समिति को विशेष निर्देश दिए है कि किसी प्रकार की अवैद्य वसूली और चोरी आदि की घटना पर संयुक्त रूप से अंकुश लगाये।
