डीजे बजाने को लेकर बराती और घरातियों में हुई मारपीट
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । डीजे बजाने को लेकर बराती और घरातियों में हुई मारपीट दूल्हे ने तानी कुर्सी बौखलाए घरातियों ने डायल हंड्रेड पुलिस को दी सूचना। हंड्रेड नंबर यशो रानीगंज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । पहले तो दूल्हा शादी करने से इनकार किया था लेकिन पुलिस की सख्ती से भयभीत बराती शादी करने को तैयार हुए और पुलिस के संरक्षण मे शादी हुई ।
मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के संगीता सिंह पुत्री अमरनाथ सिंह निवासी लोहा तारा की शादी फतनपुर थाना क्षेत्र के बघेरा निवासी

बसंत सिंह पुत्र अशोक सिंह के यहां से बारात दिनांक 2 को दिन बुधवार को बारात आई थी जहां पर बराती हर्षोल्लास के साथ DJ के धुन में नाचते हुए बरात दरवाजे पर आ रही थी घर वालों का कहना था कि DJ दरवाजे से कुछ दूर पर ही बजना चाहिए लेकिन बराती एक भी नहीं माने DJ को लेकर दरवाजे पर पहुंच गए उसी को लेकर घराती और बारातियों में कहासुनी होने लगी इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और दूल्हे ने जब घरातियों को कुर्सी लेकर दौड़ाया तब मामला गंभीर हो गया । परिजनों ने इस मामले की सूचना डायल हंड्रेड को दी । हंड्रेड नंबर यशो रानीगंज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा था पुलिस की सख्ती से हुआ विवाह ।
अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
