विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । २५अप्रैल मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस ख़तरनाक बीमारी के बारे में जानकारी एवं उससे बचाव के लिए एक गोष्ठी का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में डा. सीपी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सभी ग्राम स्तरीय पुरुष महिला कर्मचारी उपस्थित थे।
डा. सीपी शर्मा ने इस महामारी का रूप लेने वाली बीमारी के कारण एवं निवारण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बीमारी मादा एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से फैलती है।यदि एक मलेरिया बुखार से पीड़ित को मादा एनाफिलीज मच्छर काटता है तो वहीं संक्रमित मच्छर यदि स्वस्थ मनुष्य को काटता है तो वह स्वस्थ मनुष्य

भी मलेरिया का रोगी हो जाता है।इसी प्रकार मच्छरों के काटने से मलेरिया का रोग एक से दूसरे दूसरे से तीसरे को फैलता जाता है।उन्होंने ने बताया कि चार पांच दशक पहले यह रोग बहुत अधिक होता था।अभी इस पर बहुत नियंत्रण कर लिया गया है।
इस बीमारी में रोगी को तेज बुखार के साथ पसीना आता है।यह बुखार एक निश्चित समय पर रोजाना आता है इलाज समय पर न होने से रक्त कि कमी हो जाती है।और मौत भी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।पूरी बाह के कपड़े पहने।चुकी यह मच्छरों द्वारा फैलती है इस लिए मच्छरों को फैलने से रोके। इसके लिए बरसात के दिनों में पानी रुकने वाले स्थानों को नस्ट करें। अपने कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह में बदले ।छत पर पड़े बर्तनों या किसी स्थान पर एकत्रित जल को हटा दे।
यदि किसी को बुखार आता है तो वह निकट के सरकारी अस्पताल जाकर अपने खून की जांच मुफ्त करा सकते है और मुफ्त में मलेलिया रोग का उपचार कराए। गोष्ठी को आशीष कुमार दुबे बीसी पीयम त था के एस हाय सुपरवाइजर ने भी संबोधित किया।
अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
