बिजली के तारों से निकली चिंगारी से १४ बीघा गेहूं की फसल जल कर राख
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । रानीगंज तहसील के ग्राम बाबू पट्टी में आज दोपहर में खेतो के पास से गए बिजली की यल टी लाइन से चिंगारियां निकली और गेहूं की खड़ी फसल पर गिरी और आग लग गई। जबतक लोग जान पाते और फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाते वहां के किसानों की गाढ़ी कमाई जल कर भस्म हो गई। आग बुझाने की गाड़ी

भी घंटो के बाद पहुंची।इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयत्न किया जिसमें दर्जन भर लोग भी लपटों से प्रभावित हो गए। दीपक संतोष सुभम रजत लालमणि आदि कई लोग आग के चपेट से प्रभावित हुए वहीं एक ट्रैक्टर चालक इरशाद पुत्र नसीमुद्दीन ट्रैक्टर खोल कर कुछ ठीक कर रहा था उसे भी आग के लपटें लगी है।साथ ही अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र विंदेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव की साढ़े पांच बीघा दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव का साढ़े आठ बीघा और महिमा पत्नी मनमोहन का भी१३ विश्वा गेहूं जल कर रख हो गया है।
अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
