ओबीसी युवा महासभा में इंजीनियर प्रकोष्ठ का गठन , इंजी अनिल यादव बने जिला अध्यक्ष
छिंदवाड़ा । ओबीसी युवा महासभा सामाजिक संगठन में लगातार समाज विकास कार्य एवं ओबीसी समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर जारी है जिस पर की जानकारी देते हुए ओबीसी महासभा के जिलाअध्यक्ष देशराज सूर्यवंशी ने बताया कि ओबीसी युवा महासभा के प्रदेश संयोजक दीपक बंदेवार के निर्देश पर ओबीसी युवा

महासभा में इंजीनियर प्रकोष्ठ का गठन हुआ जिसमें की इंजी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को बनाया गया और उनकी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि मैं जल्दी ओबीसी समाज के इंजीनियरो को जोड़कर एवं समस्त युवाओं को संगठित कर ओबीसी समाज के अधिकार दिलाने में अपनी पूण निष्ठा भाव से कार्य करूंगा और जल्दी जिले की कार्यकारिणी बनाकर ब्लॉक में अध्यक्ष की घोषणा करूंगा ।
