न्याय की पहुंच ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिये टेली-ला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चित्रकूट । न्याय की पहुंच ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिये टेली ला कार्यक्रम का आयोजन बनकट ग्राम पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सी0एस0सी0 ई0 गवर्नेंस सर्विसेज इं0लि0 के तत्वाधान में किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक बदरूददीन खान ने बताया कि न्याय एवं विधि मंत्रालय व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयोजकतत्व में

टेली ला का प्रारम्भ ग्रामीण स्तर पर किया गया। इस योजना से कोई भी ग्रामवासी लाभ ले सकता है। जिसमें सम्बन्धित डिजिटल सेवा केन्द्र संचालक के पास पंहुचकर अपना केस रजिस्टर्ड करा सकता है और हाईकोर्ट के पैनल लायर के माध्यम से उचित सलाह/समस्या का समाधान दिया जा सकता है। उक्त मौके पर उपस्थित ब्लाक क्वार्डिनेटर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि टेली ला एक बहुत अच्छी सेवा है, जिसके माध्यम से लोग अपने ग्राम में ही अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं तथा उसको किसी जगह जाने की आवश्यकता नही है, जिससे उनके समय व धन की बचत होगी। इस योजना का उददेय ग्रामीण स्तर पर ही समस्याओं का निवारण करना है, जिससे लोग आगे की कार्यवाही से बचे। उक्त मौके पर न्याय विभाग से उपस्थित पैरा लीगल वांलटियर श्री अमित शुंक्ला ने टेली ला के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को पूरी जानकारी दी तथा दिन भर आने वाले फरियादियों को ही अपने स्तर से सलाह देकर सन्तुष्ट करने का कार्य किया। तथा उक्त कार्य हेतु नामित डिजिटल सेवा केन्द्र संचालक शशांक शिवहरे ने लगभग 10 केस रजिस्टर्ड किया। उक्त के अतिरिक्त एच0डी0एफ0सी0 जनरल इन्योरेंस के मैनेजर श्री चंचल कुशवाहा द्वारा डिजिटल सेवा केन्द्र संचालकों को बीमा आदि कार्य करने से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी दी व केन्द्र संचालकों की समस्याओं का निराकरण किया। उक्त मौके पर जिला प्रबंधक मनीष सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विद्यासागर यादव, वी0एल0इ0 अखिल सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जयप्रकाश सहित लगभग 30 ग्रामवासी मौजूद रहे।
