भाजपा कार्यालय मे भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई
मुंगराबादशाहपुर । भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में नगर भाजपा इकाई कार्यकारिणी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया । जयंती पर कई लोगों ने उनके जीवन के बारे में भी बताया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष शिवगोविंद साहू ने किया। संचालन महेंद्र शुक्ला ने किया । संबोधन मे कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भीमराव अंबेडकर के बारे मे विस्तार से वर्णन किया । कई


सारे वक्ताओं ने संबोधन करके भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, गयासुदीन छिवलहा ,रंजीत गुप्ता डबल गुप्ता, संतोष मिश्रा ,प्रकाश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष सतीश दुबे धर्मेंद्र सिंह सभासद विजय जायसवाल सभासद घनश्याम सभासद गणेश सभासद ऐसे तमाम नगर और समाज से आए हुए लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
