भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिले की वेबसाइट पर दर्ज होगा विवरण

0 23
बहराइच । जनपद के सर्वांगीण विकास में गैर सरकारी संगठनों, स्वेच्छिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के तकनीकी निदेशक एसएएच रिज़वी को निर्देश दिया है कि जिले

की वेबसाइट पर सभी संगठनों का विवरण दर्ज किया जाय ताकि आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में इनका सहयोग प्राप्त किया जा सके।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास, पर्यावरण, वृक्षारोपण, दैवी आपदा, कृषि, सामाजिक क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली सरकारी संगठनों, स्वेच्छिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संगठनों से अपील की है कि संस्था से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण का उल्लेख करते हुए जिला सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में अपना पंजीकरण करा लें ।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More