भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ें तो देश की राजनीति बदल जाएगी – मुलायम

0 20

मैनपुरी। किशनी के ग्राम चांदा में आयोजित जनसभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा और बसपा के प्रस्तावित गठबंधन पर मुहर लगा दी। मुलायम ने कहा कि सपा और बसपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता। सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ें तो देश की राजनीति बदल जाएगी। उन्होंने मैनपुरी में सपा को जिताने के लिए लोगों का आभार ही व्यक्त नहीं किया बल्कि ये भी कहा कि मैनपुरी में हर वर्ग के लोग मुलायम को जिताते हैं। जनसभा के दौरान सपा और बसपा के झंडे एक साथ लगे। इसकी चर्चा रही।
उन्होंने कहा कि सपा किसानों, व्यापारियों और युवाओं को लेकर चलती है। सपा की नीतियां देश में सबसे अच्छी हैं। सपा जो कहती है, वही करती है। गठबंधन की कोशिश अच्छी है। दोनों एक होने से लोकसभा चुनाव में कोई

नहीं हरा पाएगा। उन्होंने जनसभा में बसपा के लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि इस पहल को आगे भी जारी रखा जाएगा।मुलायम ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा और कहा कि इन दोनों ही मुद्दों पर कांग्रेस सरकार ने जनता को नकार दिया था। भाजपा सरकारें भी महंगाई और भ्रष्टाचार नहीं रोक पाई हैं। देश और प्रदेश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से बुरी तरह परेशान है। उन्होंने स्व. बाबूराम चांदा की सराहना की और सपाइयों से कहा कि चांदा के परिवार की हरसंभव मदद की जाए। मुलायम ने किसानों और व्यापारियों को भाई का दर्जा दिया और कहा कि किसान और व्यापारी दोनों ही संकट में हैं। सरकार की नीतियों ने इनको बर्बाद कर दिया है। मुलायम ने कहा कि युवा राजनीति में आए युवा, किसान, व्यापारी के लिए सपा ने हमेशा संघर्ष किया है। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि महिलाएं देश के लिए अमूल्य धरोहर हैं। सपा में महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More