भाजपा सरकार हर मुद्दो पर बिफल रही – अज्जू दूबे
लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस बनायेगी सरकार –
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । केन्द्र व प्रदेश मे सत्तारूढ़ हुई भाजपा सरकार हर मुद्दो पर बिफल साबित हो गयी है । इस लिए भाजपा से जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है । 2019 मे होने वाले लोक सभा चुनाव मे कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी । उक्त बाते नव नियुक्त पी सी सी सदस्य बिश्वनाथ गुप्त के आवास पर

आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोनीत होने के पश्चात पहली बार स्थानीय पत्रकारो से वार्ता करते हुए अजय शंकर दूबे अज्जू ने कही । उन्होने कहा की चाहे नोट बंदी रही हो चाहे एक सैनिक के सिर के बदले बिरोधी के सैनिक के दस सिर काट कर लाने की बात रही हो ,अथवा जनधन खाते मे रकम भेजने की बात रही हो भाजपा हर मुद्दो पर बिफल साबित हुई है । उन्होने कर्ज माफी की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानो के कर्ज माफ करने का वादा किया तो उसे पूरी इमानदारी के साथ पूरा किया जब कि भाजपा की किसानो की कर्ज माफी छलावा साबित हुई । उन्होने कहा कि देश की जनता अब बखूबी जान चुकी है कि भाजपा केवल भाषण वाली पार्टी बन कर रह गयी है जब कि कांग्रेस बाते कम काम ज्यादा करने वाली राजनीतिक पार्टी है देश आज तमाम बिसंगतियो से जूझ रहा है । उन्होने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा दिया था लेकिन भ्रष्टाचार कम होने की बजाय दूना बढ़ गया है । भाजपा के शासन मे अधिकारी बेलगाम हो जनता का धन लूट रहे है और भाजपा की सरकार भाषण बाजी कर भ्रष्टाचार मिटा रही है । उन्होने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व मे कांग्रेस अपने सहयोगियो को साथ लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी । कारण कि भाजपा से जनता का मोह पूरी तरह भंग हो गया है । इस अवसर पर उनके साथ प्रभाकर द्विवेदी ,बिश्वामित्र गुप्त ,पंकज मिश्र ,दीपक मिश्रा ,राजेश द्विवेदी ,बीरेन्द्र मिश्रा फौजी ,सौरभ यादव ,रमजान अली आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
