भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

0 20
बहराइच । मंगलवार की देर शाम जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय पहुॅचने पर जिलाधिकारी ने पाया कि इमरजेन्सी व चिल्ड्रेन वार्ड के सम्मुख वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हुए है। इस स्थिति पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि वाहनो के कारण मरीज़ों और उनके तीमारदारों को कोई असुविधा न हो। जिला चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई ठीक न पाये जाने पर भी जिलाधिकारी ने नाराज़गी जतायी। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि परिसर तथा वार्डों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इमरजेन्सी वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज़ नानपारा निवासिनी मेहरून्निशा की तबियत अचानक खराब होने पर जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस से महिला मरीज को लखनऊ भेजवाया। चिल्ड्रेन वार्ड के निरीक्षण के दौरान श्रीमती माला श्रीवास्तव ने सीएमएस को निर्देश दिया

कि यहाॅ पर जिस चिकित्सक व स्टाफ की ड्यूटी लगायी जाय उसका नाम व मोबाईल नम्बर भी पंजिका में अवश्य अंकित किया जाय। निरीक्षण के दौरान सीएमएस को यह भी निर्देश दिया गया कि चिल्ड्रेन वार्ड में पर्याप्त संख्या में हस्टबिन रखवाएं तथा खिड़की, फर्श, फर्नीचर इत्यादि की आवश्यकतानुसार मरम्मत भी करा दी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्य के लिए रोगी कल्याण समिति मद में उपलब्ध धनराशि का सदुपयोग किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने महिला व पुरूष चिकित्सालय के लगभग सभी वार्डो का निरीक्षण कर मरीज़ों तथा उनके तीमारदारों से जिला चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं इत्यादि के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कुछ तीमारदारों की ओर से प्राप्त हुई शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि जाचोपरान्त उचित कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पी.के. टण्डन व डा. मंजरी टण्डन को निर्देश दिया कि यहाॅ पर भर्ती मरीज़ों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थिति के कारण यह चिकित्सालय जनपद ही नहीं अपितु श्रावस्ती व बलरामपुर जैसे पड़ोसी जिलों व नेपाल से आने वाले मरीज़ों के लिए काफी महत्व रखता है। इसलिए सभी चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ का यह दायित्व है कि यहाॅ पर आने वाले मरीज़ों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय को निर्देश दिया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं उपकरणों इत्यादि की आवश्यकताओं को आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आमंत्रित किये जाने तथा चिकित्सालय परिसर में स्थापित सभी इण्डिया मार्का हैण्डपम्पों को चालू हालत में रखा जाए।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More