97 करोड़ का एक और बैंक घोटाला
दिल्ली
। घोटाले पर घोटाला एक के बाद एक बैंक घोटाला शुरू हो गया है । पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यूपी की सिंभावली शुगर लिमिटेड कंपनी पर सीबीआई ने 97 करोड़ रु की धोखाधड़ी के मामले में आज एफआईआर दर्ज की है।
सीबीआई ने 97 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने के मामले में सिंभावली शुगर लिमिटेड, इसके सीएमडी गुरमीत सिंह मान, डिप्टी एमडी गुरुपाल सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
