भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बोर्ड परीक्षा में शासन द्वारा सख्त हो जाने से, परीक्षा छोड़ रहे परीक्षार्थी

0 15

रिपोर्टर संजीव कुमार पांडेय

गौरा, प्रतापगढ़। गौरा ब्लाक क्षेत्र के विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज रामापुर गौरा मे आज दिनांक 22 फरवरी 2018 को प्रथम पाली में हाई स्कूल के अभ्यर्थियों का संस्कृत का पेपर एवं इंटर परीक्षार्थियों का उर्दू का पेपर का परीक्षा कराया गया। विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में संस्कृत पेपर में पंजीकृत छात्रों की संख्या 262, परीक्षा के दौरान उपस्थिति 228 बच्चों की थी, कक्षा 12 में उर्दू विषय के पेपर में पंजीकृत छात्रों की संख्या 4 उपस्थिति 3 बच्चों की थी। केंद्र व्यवस्थापक विनीता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक कराया जा रहा है, जिसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, बच्चों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पहले उनकी पूरी तरह से

छानबीन करके परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने दिया जाता है।
शासन द्वारा इस बार बोर्ड परीक्षाओं में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विद्यालयों मे सी०सी०टीबी० कैमरा लगवाया गया था। जिस के संबंध में शासन कि इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए। हिमांशु द्विवेदी परीक्षा व्यवस्थापक ने बताया कि इस पहल से पूर्णता नकलविहीन परीक्षा हुई है और शासन की सोच पूरी तरह से सफल हुआ है। इससे बेरोजगारी दूर होगा और रोजगार लगभग ज्यादा तर नौजवानों को मिलेगा, जब नकलविहीन परीक्षा होगी तभी सब शिक्षित होंगे और देश से बेरोजगारी समाप्त होगी। साथ ही परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे सचल दस्ता नंबर 5 की टीमें जिनके द्वारा पाया गया कि शांतिपूर्वक परीक्षा चल रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More