भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

युवा समाजसेवी व सपा नेता तनुज पाण्डेय ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव से की मुलाकात

0 26


क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है – तनुज पाण्डेय
————————-
भारतीय सहारा संवाददाता
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी युवा समाजसेवी व सपा नेता तनुज पाण्डेय ने लखनऊ में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई।
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव से
मुलाकात के बाद युवा समाजसेवी व सपा नेता तनुज पाण्डेय ने बताया कि वह बदलापुर विधानसभा क्षेत्र 364 की जनता के सम्मान, अधिकार और हक की लड़ाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है।
सपा नेता तनुज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More