भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुंगराबादशाहपुर पहुंची VIP की संकल्प यात्रा, ओमप्रकाश बिंद बोले – 2027 में बदलाव तय

0 2

सुजानगंज,जौनपुर। विकासशील इंसान पार्टी की संकल्प यात्रा शनिवार को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया और गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।

विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश बिंद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के निर्देश पर यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की 14 सूत्रीय मांगों और सामाजिक न्याय के एजेंडे को आम जनता तक पहुंचाना है।

बिंद ने कहा, हमारा एक ही संकल्प है। निषाद समाज सहित सभी पिछड़े, अति पिछड़े और गरीब तबके को सम्मान मिले और उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार और आरक्षण मिले। माननीय मुकेश साहनी जी की हुंकार है कि निषाद समाज को उसका हक हर हाल में मिलना चाहिए।

संकल्प यात्रा के दौरान कार्यकर्ता तीन बिंदुओं पर जोर दे रहे हैं। पहला जन जागरण, जिसके तहत लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। दूसरा संगठन विस्तार, जिसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। तीसरा आरक्षण की मांग, जिसमें निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद और प्रजापति समाज को आरक्षण दिलाने के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का पर्चा बांट रहे हैं। लोगों से संवाद कर यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि VIP की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग का उत्थान होगा।

ओमप्रकाश बिंद ने दावा किया कि मुंगराबादशाहपुर की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा, “2027 के विधानसभा चुनाव में VIP पार्टी यहां निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More