रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में नवागत प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

सुजानगंज, जौनपुर । रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के नवागत प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने आज विधिवत रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने अब तक शिक्षा के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, उन्हें और आगे बढ़ाते हुए संस्थान को नई ऊँचाइयों एवं शीर्ष शिखर तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रघुवीर महाविद्यालय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का एकमात्र ऑटोनॉमस महाविद्यालय है।
डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने नवागत प्राचार्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संस्थान नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा।
