भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लाॅज में युवती की मौत मामले में पुलिस ने युवक पर दर्ज किया मुकदमा

0 18

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित महावीर लॉज में 30 मार्च को प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या के प्रयास में युवती की मौत मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका की बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर किया है।

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर निवासी जमील अहमद (30) व गाजीपुर की नेहा परवीन पुत्री गयासुद्दीन खान (29) बलिया स्टेशन के सामने एक लॉज में 30 मार्च की रात करीब 8 बजे अचेतावस्था में मिले थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नेहा परवीन को मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतका की बहन आफरीन पुत्री ग्याशुद्दीन खान (निवासी :आरटीआई चौराहा, पोस्ट पीरनगर थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर) ने बलिया सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन नेहा परवीन की शादी गाजीपुर में ही हुई थी। इसी बीच मेरी बहन की जमील अहमद पुत्र मो. कलाम अजाद (निवासी जेपी नगर, थाना कोतवाली, बलिया) ने मेरी बहन को किसी बहाने से बलिया बुलाकर 30 मार्च को होटल में मेरी बहन को रुकवाया था। उसी होटल में किसी बात लेकर मेरी बहन नेहा परवीन की हत्या जमील अहमद ने कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More