भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मौर्य विकास समिति की जनपदीय मासिक बैठक संपन्न , कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा

0 88

डा ०दिनेश कुमार मौर्य

भदोही । भदोही जनपद अंतर्गत जनपदीय कार्यालय पटेल नगर ज्ञानपुर 9 मार्च 2025 को पूर्व से सुनियोजित विषयों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मौर्य विकास समिति के जिलाध्यक्ष माननीय अरुण कुमार मौर्य और संचालन माननीय राजेश कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में सर्व प्रथम चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव पर डी० जे ० मौर्य इण्टर कालेज देवनाथपुर में आगामी 5 अप्रैल 2025 को आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर आयोजन में रक्तदान संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए मौर्य विकास समिति के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने कहा जिन लोगों को रक्तदान जैसे पुण्यकार्य में रक्तदान स्वेच्छा से करना चाहते है ऐसे महान पुण्यात्मा अपना नाम सूची में अंकित करा दें । जो किसी कारण बस बैठक में नहीं पहुंच सके है उन्हें भारतीय सहारा समाचार के माध्यम से अवगत करा दिया जा रहा है अपना नाम सूची में अंकित करा दें।
द्वितीय बिन्दु शाक्यमुनि तथागत गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली बोध गया बिहार को अराजक तत्वों और मनुवादियों द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जो को मुक्त कराने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 17 मार्च 2025 सायं आठ बजे रात्रि को बिहार प्रान्त जाने वाली टूरिस्ट बस,ट्रेन , व अन्य साधनों से जाने वाले लोग सूची में अपना नाम व साथ में जाने वाले अन्य सदस्यों का भी नाम सूची में अंकित करा दें। इन बिंदुओं पर चर्चा के साथ साथ मौर्य विकास समिति के संगठन की मजबूती और बौद्धिक जनजागरण व युवा प्रकोष्ठ बनाने पर गंभीरता से लेते हुए चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों ने अपना विचार व्यक्त किए।
विचार व्यक्त करने वालो में अरुण कुमार मौर्य, मौर्य विकास समिति अध्यक्ष भदोही, राजेश कुशवाहा महासचिव,राकेश कुमार मौर्य जिला सचिव ,शेषमणि मौर्य कोषाध्यक्ष, सम्राट प्रदीप मौर्य श्याम बाबू मौर्य ब्लाक अध्यक्ष भदोही ,भोला मौर्य बरदहा ,अमर लाल मौर्य गोपीगंज ,भानु प्रकाश मौर्य जिला सचिव उपरोक्त सभी सम्मानित पदाधिकारी अपना विचार व्यक्त करते हुए स्वैच्छिक रूप से अपना रक्तदान भी करने की घोषणा किए ।बैठक में उपस्थित लोगों में श्री पन्ना लाल मौर्य, गंगाराम मौर्य , हरिश्चन्द्र मौर्य ,लल्लन प्रसाद मौर्य ब्लाक अध्यक्ष,चन्द्र प्रकाश जिला सचिव,विमलेश मौर्य ,संजय मौर्य एडवोकेट डी० एस ० मौर्य ,आय व्यय निरीक्षक ,संतोष मौर्य ,रमाकांत मौर्य के साथ अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More